अमृत भारत योजना के तहत गोविन्दगढ़ रेवले स्टेशन पर हुआ नुक्कड़ कार्यक्रम; लोगों से लिया गया फीडबैक, अमृत भारत योजना को लोगों ने सराहा

स्वच्छता अभियान के लिए किया जागरूक, स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के महत्वपूर्ण जोर

Oct 15, 2025 - 13:43
 0
अमृत भारत योजना के तहत गोविन्दगढ़ रेवले स्टेशन पर हुआ नुक्कड़ कार्यक्रम; लोगों से लिया गया फीडबैक, अमृत भारत योजना को लोगों ने सराहा

गोविन्दगढ़ (अलवर). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘पंच-प्राण’ सिद्धांत एवं रेल मंत्रालय के विशेष अभियान 5.0 के  अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में आगरा मंडल के गोविन्दगढ़ स्टेशन पर  आज दिनांक 15.10.2025  प्लेटफॉर्म के नये बिल्डिंग में  विकसित राष्ट्र का आधार अमृत संवाद  कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित किया गया। महाप्रबंधक ने ट्रेनों, रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

देशभर में यह स्वच्छता अभियान अगस्त माह से शुरू होकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य जनभागीदारी से स्वच्छता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रर्य म स्टेशन के पनुर्विकास कार्यों की समीक्षा, यात्री सविुधाओं में सधुार तथा नागरि कों से सझुाव प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मडंल पर्यावरण एवं ग्रह व्यवस्था प्रबंधक/आगरा  राज कुमार वर्मा ने संबोधित करते हुए  कहा कि अमृत भारत योजना के तहत गोविन्दगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई कार्य किये गये हैं स्थानीय लोगों का भी इसमें सहयोग मिला है
उन्होंने कहा कि रेल की साफ-सफाई एवं रखरखाव के लिए रेल प्रशासन को स्थानीय लोग व यात्री सहयोग करें. विकसित राष्ट्र के निर्माण में रेलवे की भूमिका अहम है. अमृत भारत योजना के तहत भारत वर्ष की कई स्टेशनों का नये मॉडल के रूप में विकसित किया गया है. गोविन्दगढ़ में भी अमृत भारत योजना के तहत कई कार्य किया जा चुके हैं. आगे भी कार्य किया जायेगा

रेलवे स्टेशन को अमतृ स्टेशन योजना के अतंर्गत आधनिुनिक रूप में विकसित किया गया है, जहाँ उन्नत प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, नवनिर्मित प्लेटफार्म शडे, आकर्षकर्ष सौंदर्या करण, ऊर्जा -संवर्धित प्रकाश व्यवस्था तथा “एक स्टेशन एक उत्पाद” स्टॉल जैसी आधनिुक सविुधाएँ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे स्टेशन तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और सुदंर बनाए रखने का सन्देश यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिया गया
 रेल मंडल के अधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अमृत भारत योजना से हो रहे गोविन्दगढ़ रेवले स्टेशन के विकास को लेकर  यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ विचार-विमर्श कर यात्री सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने हेतु रेलवे अधिकारियों को सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने भारतीय रेल की विकास यात्रा को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। स्थानीय नागरिकों ने रेल सेवा को बेहतर बनाने हेतु सुझाव दिए, जिसमें साफ-सफाई से सम्बंधित व यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु सुझाव दिए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा करना, यात्री सुविधाओं में सुधार लाना और नागरिकों से उनके सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करना था। इस पहल से रेलवे प्रशासन को यात्रियों की वास्तविक जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने में मदद मिली। इसके साथ ही देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा प्रत्येक नागरिक द्वारा अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से पालन करने के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया गया। अमृत संवाद कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, रखरखाव और रेलवे संपत्तियों के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। “अमृत संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से रेलवे ने नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने और यात्रियों की संतुष्टि सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल रेलवे प्रशासन द्वारा “यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देना” के दृष्टिकोण को दर्शाती है।

लोगों ने अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्य की सराहना की. अमृत भारत योजना के तहत अमृत संवाद कार्यक्रम में आगरा रेल मंडल के अधिकारियों के साथ स्टेशन पर इस योजना के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया. इस दौरान कार्यकम में मुख्य नोडल अधिकारी Sr DEN राजकुमार, SS गोविन्दगढ़ हंसराज वर्मा, उप-स्टेशन अधीक्षक आरके मीणा, वैलफेयर इसंपेक्टर समयसिह मीणा, SSE/ टेलीकॉम प्रदीप कुमार मीणा एवं रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक टीम सहित कस्बेवासी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................