षौष बड़ा महोत्सव पर हुआ भजन संध्या का आयोजन
सकट (अलवर). क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव के माली बास स्थित पठान बाबा के स्थान पर षौष बड़ा महोत्सव मनाया गया। पौष बड़ा महोत्सव के दौरान आयोजित भजन संध्या में सैनी सत्संग मंडली माली बांस राजपुर बड़ा के गायक कलाकार सुरेश सैनी, छोटेलाल सैनी,पिन्टू सैनी व ओमप्रकाश सैनी के द्वारा हनुमान जी का भजन म्हारा बालाजी महाराज अनोखी थारी झांकी व छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना" व रामजी चले ना हनुमान के बिना" सरीखे भजनों की एक से बढकर एक भावविभोर कर देने वाली प्रस्तुतियां देकर श्रृद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ किया गया। इस दौरान पठान बाबा को षौष बड़ा की प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।