न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय) की झुंझुनू जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

Aug 8, 2021 - 00:34
 0
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय) की झुंझुनू जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

झुंझुनू (राजस्थान/ सुमेर सिंह राव)  न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ राष्ट्रीय की झुंझुनू जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी के निर्देशानुसार कार्यकारिणी के झुंझुनू जिला अध्यक्ष किशोर कुमार सैनी एवं जिला महासचिव जगदीश प्रसाद महारानियां द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए झुंझुनू जिला मंत्री के पद पर जितेंद्र कुमार को मनोनीत किया गया। जिला महासचिव के पद पर बाबूलाल सोनी को एवं जिला मंत्री के पद पर नागर मल सैनी को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन द्वारा निर्देशित किया गया कि संवैधानिक दायरे में रहकर पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव मुकेश कुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सैनी तथा जिला महासचिव जगदीश प्रसाद महरानियां मौजूद रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................