नारायणपुर में कांवड़ियों ने गंगाजल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Jul 22, 2024 - 18:20
 0
नारायणपुर में कांवड़ियों ने गंगाजल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक

सकट क्षेत्र के गांव नारायणपुर के यति दामोदर दास महाराज आश्रम में सावन मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों ने डाक कांवड़ लाकर भोले नाथ का वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ जलाभिषेक किया। आश्रम के महंत साईं राम महाराज ने बताया कि यति दामोदर दास महाराज आश्रम से सोमवार सुबह नवयुवक कांवरिया समिति के तत्वाधान में शिव भक्तो का जत्था इस वर्ष पंचम डाक कांवड़ लाने के लिए अलेवा धाम के लिए विधिवत पूजा अर्चना के साथ डीजे की स्वर लहरियों के साथ रवाना हुआ। और अलेवा धाम से डाक कांवड़ लाकर भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ सामुहिक जलाभिषेक किया गया। वहीं सावन मास के प्रथम सोमवार को कस्बा सहित आसपास के गांव व ढाणियों में शिव मंदिरों में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का उपवास रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर बिलपत्र चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना की और भगवान शिव से क्षेत्र की खुशहाली सुख समृद्धि की कामना की।

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................