पैरालाएसिस से पीड़ित व्यक्ति ने दम तोडा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

Feb 10, 2026 - 14:19
 0
पैरालाएसिस से पीड़ित व्यक्ति ने दम तोडा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक लंबे समय से पैरालाएसिस की बीमारी से पीड़ित था और मानसिक तनाव में चल रहा था। मृतक के भाई देवेंद्र कुमार निधि ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक संजय कुमार बीते करीब दो वर्षों से पैरालाएसिस की बीमारी से जूझ रहा था। बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।
 उसकी हालत गंभीर होने पर  परिजनों ने उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां करीब दस दिनों तक उपचार चलने के बाद  इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एन.ई.बी. थाना मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................