कलयुग मे श्याम का सहारा भजन एल्बम हुआ रिलीज

Oct 8, 2020 - 22:47
 0
कलयुग मे श्याम का सहारा भजन एल्बम हुआ रिलीज

अलवर,राजस्थान 
राजगढ़ :- कस्बे के मशूहर गायक कलाकार जूनियर  लख्खा सुरजीत सिंह के  द्वारा गाया गया "कलयुग में श्याम का सहारा" भजन का कस्बे के ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम मैं एल्बम रिलीज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयन खेम सिंह आर्य ने की वह मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्यासी राजगढ़-लक्ष्मणगढ विधानसभा विजय समर्थलाल मीणा विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा प्रधान सरदार सतपाल सिंह, पूर्व प्राचार्य नंदलाल वर्मा, पूर्व वाइस चेयरमैन पदम गुप्ता, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक बजाज रहे। गायक कलाकार सुरजीत सिंह ने बताया की यह भजन उन्होंने नेहा शर्मा के साथ गाया व जिसमें म्यूजिक चिन्मय पाराशर, एवं कीबोर्ड पर फल्ला भाई ने अपनी सेवाएं दी है। विजय समर्थलाल ने बताया कि   ऐसे कलाकार राजगढ़ ही नहीं अलवर जिले में अपनी एक अनोखी पहचान रखते हैं। इन्होंने अपनी सुंदर आवाज में कई एल्बम रिलीज किए हैं। इस मौके पर लॉयन कल्ब अध्यक्ष संजय राजस्थानी, मदन लाल शर्मा, एल एन मीना, शेखर तमोली, प्रदीप महावर, जगमोहन पाराशर, संतोष शर्मा, दिनेश सैन आदि मौजूद रहे। 

रिपोट:- महावीर सैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow