अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट का शपथ एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित

Sep 9, 2024 - 19:36
 0
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट का शपथ एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित

लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट तहसील लक्ष्मणगढ़ का शपथ एवं सम्मान समारोह इंडियन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया । सम्मान समारोह मे तहसील समिति द्वारा राजपूत सरदारों की एक बैठक भी आयोजित की गई।  जिसमें एक मंच पर  समाज नशे से दूर शिक्षा को बढ़ावा देना गरीब राजपूत परिवारों की सहायता मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। ग्राम पंचायत अध्यक्षों का शपथ सम्मान समारोह अच्छे कार्य करने वाली पंचायत को माला साफा से उत्कृष्ट कार्य हेतु तहसील क्षेत्र के  अध्यक्षों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम सिंह संचालन भंवर सिंह  व्यवस्था रघुवीर सिंह धर्म सिंह दशरथ सिंह संतोष सिंह चेतन सिंह भूपेंद्र सिंह ने किया मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रेम सिंह नरूका जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नरूका  संरक्षक रेनी गोपाल सिंह धर्म सिंह रेनी मंत्री पूर्ण सिंह नरूका आदि सैकड़ो राजपूत सरदार युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................