शिव परिवार व राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
रामगढ़ अलवर (अमित भारद्वाज)
बड़ौदामेव कस्बे के अंतर्गत अग्रवाल धर्मशाला के पास वाले प्राचीन ठाकुर जी मंदिर पर समस्त ग्राम वासीओ के सहयोग से शिव परिवार एवं राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन को किया गया ।
शरद खंडेलवाल व भूषण बत्रा ने बताया की ग्राम बड़ौदामेव अग्रवाल धर्मशाला के पास प्राचीन ठाकुर जी मंदिर पर शुक्रवार को समस्त ग्रामवासी बड़ौदा में के तत्वाधान में शिव परिवार व राधा कृष्ण की मूर्ती स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मंगलवार को प्रातः 8:15 बजे प्राचीन ठाकुर जी के मंदिर से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकली गई जो कि गांव के मुख्य मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई।
कलश यात्रा के समापन के बाद बुधवार को 9:15 बजे शिव परिवार एवं राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना की जाएगी।मूर्ति स्थापना के बाद हवन यज्ञ कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

