घेराबंदी कर अवैध डोडा-पोस्त भरी कार की जब्त:दो आरोपी गिरफ्तार, नाकाबंदी देख कार रिवर्स लेकर भागने लगें, पूछताछ जारी
बाड़मेर (बरकत खान) बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी और डीएसटी टीम ऑपरेशन संपोलिया के तहत संयुक्त में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी देखकर स्विफ्ट सवार कार रिवर्स लेकर भागने लगे। पुलिस पीछा कर कार को घेर लिया। कार में से 19.80 किलो डोडा-पोस्त जब्त किए। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि कार के अंदर डोडा-पोस्त लेकर जा रहे है। इस डीएसटी टीम प्रभारी महिपालसिंह गुड़ामालानी थानाधिकारी देवी चंद ढाका मय पुलिस जाब्ता ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लुणवा से भेडाणा जाने वाली रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान भेडाणा की तरफ से एक स्विफ्ट कार पुलिस की नाकाबंदी देखकर वापस रिवर्स लेने लगा। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रुकवाकर कार सवार दो जनों को पकड़ा। उनसे पूछताछ की गई। कार की तलाशी लेने पर 19 किलो 80 ग्राम डोडा-पोस्त मिला। इस पर डोडा-पोस्त बरामद कर को जब्त किया गया।
गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया- कार सवार भवानीसिंह पुत्र विजय सिंह निवासी मगरा बाड़मेर, तोगसिंह पुत्र हुकमसिंह निवासी बिसुकल्ला शिव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों से मादक-पदार्थ कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। भवानीसिंह के खिलाफ एनडीपीएस का एक मामला पहले से है। कार्रवाई में डीएसटी टीम के कांस्टेबल शिवरतन, श्रवण कुमार, गुड़ामालानी थाने के कांस्टेबल पप्पुराम और प्रवीण कुमार की अहम् भूमिका रही है।