डीजे पर नाचते समय चुनरी जनरेटर में फंसी, हुई मौत,भगवान को नौका विहार कराने गई थी महिला

बाड़मेर ,राजस्थान
बाड़मेर के सिवाना के कुंडल गांव में डीजे पर डांस करते-करते महिला की चुनरी जनरेटर में फसने से उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जहां महिला अन्य महिलाओं के साथ तालाब पर कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान को नौका विहार करवाने गई थी।
सिवाना थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- मामला दर्ज कर लिया है। माफी देवी के तीन लड़के और एक लड़की थी। पति खेती करता है। घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया।






