श्री लखेरा समाज संघ दौसा की गोठ 24 अगस्त रविवार को होगा आयोजित
दौसा (गिर्राज सौलंकी) श्री लखेरा समाज संघ दौसा की सामूहिक गोठ 24 अगस्त रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में होगी। संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद वैर ने बताया कि समाज बंधुओं में आपसी मेल-मिलाप, समाज विकास परस्पर सहयोग की भावना को ध्यान में रखते हुए गोठ आयोजित की गई है। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीगण गोठ को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर पूरी तैयारी में लग गए हैं। बाहर से आने वाले सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। गोठ आयोजन को लेकर स्थानीय समाज बंधुओं में खुशी देखने को मिल रही है। पूर्व में भी दौसा संघ द्वारा गोठ, सामूहिक विवाह सम्मेलन, छात्र छात्राओं का सम्मान, जैसे आयोजन करते आए हैं।

