नौगांवा मे दशलक्षण पर्व के नौवें दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म मनाया
नौगांवा (छगन चेतीवाल) दशलक्षण पर्व के नौवें दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म मनाया, श्री सकल दिगंबर जैन समाज नौगांव बस स्टैंड स्थित जैन मंदिर में नवें दिन उत्तम दशलक्षण पर्व के नौवे दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म की पूजा की गई
पत्रकार नरेश चंद जैन आजाद ने बताया कि भोपाल से पधारे पंडित राजेश शास्त्री के सानिध्य में श्री सिद्ध चक्र विधान महामंडल की पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर पूजा में भाग लिया संगीतकार रितिका जैन के भक्तिमय भजनो ओर उनकी मधुर वाणी से जैन समाज के बच्चे, श्रावक एवं श्रावीओं ने भजनों की धुन पर जमकर नाच गायन किया दशलक्षण पर्व के दसवें दिन शनिवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की गई दोपहर में श्री चोबीस तीर्थंकर विधान एवं सांय को श्री जी का कलश अभिषेक होगा क्षमावाणी पर्व के अवसर पर 8 सितंबर को श्री जी की रजत पालकी निकाली जाएगी

