राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक ने अधिकारियों ली बैठक

अधिकारी मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए सचेत रहकर कार्य करें- विषेष पर्यवेक्षक

Sep 12, 2025 - 13:28
 0
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक ने अधिकारियों ली बैठक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विषेष पर्यवेक्षक बालकृष्ण जी गोयल ने शुक्रवार को बीडीए सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मानव अधिकारों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों का कहीं भी उल्लंघन नहीं हो आमजन को सरकार की योजनाओं का पारदर्शिता एवं पात्रता के आधार पर समय पर लाभ मिले। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की ओर से कवायद चलाई जा रही है कि धरातल पर जाकर देखा जाए कि कहीं पर मानव अधिकारों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मानव के अधिकारों के प्रति सभी अधिकारी सचेत रहकर कार्य करें। सभी अधिकारी मानव अधिकारों का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में आने वाले आम नागरिकों को संवेेदनशीलता के साथ सुना जाए उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने जिले में आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के बारे में बताते हुए समस्याओं के समयबद्ध समाधान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारी ग्राम स्तर तक जाकर आमजन से रूबरू होते है, योजनाओं में पात्र व्यक्ति को मौके पर लाभान्वित का प्रयास किया जाता है। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने पुलिस विभाग द्वारा मानव अधिकारों के संरक्षण एवं थाने स्तर पर जनसुनवाई की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया,  अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विभिन्न संस्थानाओं का किया निरीक्षण-
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विषेष पर्यवेक्षक ने आंगनबाडी केंद्र रामपुरा का निरीक्षण कर  शाला पूर्व शिक्षा से लाभान्वित बच्चों से बात की। ऑनलाइन पोषण ट्रैकर ऐप का डाटा देखकर उपस्थित बच्चों का वजन लिया तथा स्टेडिओमीटर से बच्चों की ऊंचाई नापी। गरम भोजन पोषाहार नाश्ते की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन दुकान रामपुरा में राशन वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेवर का निरीक्षण कर रोगियों के आने-जाने वाले रास्ते को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेन्ट्रल जेल सेवर का भी निरीक्षण कर कैदियों के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेकर मानवाधिकारों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संप्रेषण गृह एवं ऑब्जरवेशन होम का भी निरीक्षण किया। 
इस अवसर पर संयुक्त निदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्यामसुंदर शर्मा, उप निदेषक महिला बाल विकास विभाग सिकरामा राम चोयल, मुख्य जिला षिक्षा अधिकारी अनित कुमार, जिला षिक्षा अधिकारी सुरेंद्र गोपालिया,  जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल, सीडीपीओ अनिल फौजदार सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................