खैरथल महाविद्यालय में पुलिस प्रशासन ने दी यातायात के नियमों की जानकारी

Sep 12, 2025 - 13:25
 0
खैरथल महाविद्यालय में पुलिस प्रशासन ने दी यातायात के नियमों की जानकारी

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय महाविद्यालय खैरथल, अलवर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अनुसार खैरथल पुलिस प्रशासन की टीम की ओर से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई। पुलिस टीम के सदस्य संतोष कुमार तथा पुष्पेंद्र सिंह ने युवाओं को यातायात एवं परिवहन नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा और व्यक्तिगत बीमा  के बारे में विधार्थियों को अवगत करवाया। पुलिस के द्वारा चौराहों पर यातायात का सुव्यवस्थित संचालन के लिए किए जाने वाले यातायात संकेतकों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने तथा दुर्घटना से बचने के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को भी महिला सहायता हेल्प लाइन 1090 के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस दौरान लगभग एक सौ विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक साक्षी जैन ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। संचालन डॉ. दीपक चंदवानी ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................