जांगिड़ ब्राह्मण पंचायती धर्मशाला ट्रस्ट ने किया छात्र-छात्राओं को गर्म वस्त्र का वितरण

Dec 18, 2025 - 13:31
 0
जांगिड़ ब्राह्मण पंचायती धर्मशाला ट्रस्ट ने किया छात्र-छात्राओं को गर्म वस्त्र का वितरण

मुंडावर (देवराज मीणा) सोडावास के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तेजपुरा  में जांगिड़ ब्राह्मण पंचायती धर्मशाला ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा गर्म वस्त्रो (जर्सीयों) का वितरण किया गया। कक्षा 1 से 12 तक के सभी 111 बच्चों को गर्म जर्सी वितरित की गई। विद्यालय परिसर स्टाफ में ग्रामवासियों एवं शाला स्टाप द्वारा अतिथियों का माला व साफा व शाल उड़ाकर  सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान इंद्रवीर सिंह जादौन ने कहा कि भामाशाहो की कदर करना हम सबके लिए जरूरी है। इस पुनीत कार्यक्रम में  एसएमसी अध्यक्ष पतराम दोराता, सवाई सिंह चौहान, हरलाल मेघवाल, गिरीश शर्मा उप सरपंच व ग्रामीण व समस्त स्टाफ में उपस्थित रहा।
आपको बता दे शाला में यह कार्यक्रम श्रीमती वेद कुमारी शर्मा,  चंद्र प्रकाश शर्मा,  रामानंद शर्मा, आनंद कुमार शर्मा,  मोहन दत्त शर्मा भामाशाह जो तेजपुरा गांव के निवासी है वर्तमान में  दिल्ली में निवास करते है।   

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................