माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 12 से होंगी शुरु

Feb 8, 2026 - 13:57
 0
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 12 से होंगी शुरु

हलैना (विष्णु मित्तल) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो रही है और शिक्षा विभाग,बोर्ड प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली और बोर्ड के पेपर पुलिस सुरक्षा में थाना पर रखवा दिए गए। वर्ष 2026 में भरतपुर जिले के कक्षा 10 वीं और 12 वीं में कुल 50 हजार 908 विद्यार्थी परीक्षा देगे,जिसमें कक्षा 10 वीं के 26 हजार 580 तथा कक्षा 12 वीं के 24 हजार 328 छात्र-छात्राएं है। परीक्षा की सफलता एवं नकल की रोकथाम के लिए भरतपुर जिले में कुल 163 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है,जिनमें 141 सरकारी तथा 22 निजी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक सुरेन्द गोपालिया ने बताया कि राज्य स्तरीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं एवं वारहवी की लिखित परीक्षाए 12 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा के प्रश्न पत्र पुलिस सुरक्षा में जिले के 19 थाना पर रखवा दिए गए है। इस बार भरतपुर जिले के कक्षा 10 वीं और 12 वीं में कुल 50 हजार 908 विद्यार्थी परीक्षा देगे,जिसमें कक्षा 10 वीं के 26 हजार 580 तथा कक्षा 12 वीं के 24 हजार 328 छात्र-छात्राएं है। परीक्षा की सफलता एवं नकल की रोकथाम के लिए भरतपुर जिले में कुल 163 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है,जिनमें 141 सरकारी तथा 22 निजी स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिले में इस बार गांव बहरामदा का सरकारी स्कूल नया परीक्षा केन्द्र बना है। कुल 163 केन्द्राधीक्षक एवं अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक 22 निजी कुल 40 पेपरकार्डिनेटर एवं 22 माईक्रोआब्जर्वर लगाए गए है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................