लक्ष्मणगढ़ में सैनी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) सैनी समाज द्वारा सैनी धर्मशाला में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में सैनी नवयुवक मंडल के सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
कस्बे में इस दिन विशाल कलश यात्रा एवं आकर्षक झांकियां का प्रदर्शन किया जाएगा। इस होली मिलन समारोह में अजीत सैनी ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम सैनी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल सैनी खिलाड़ी राम सैनी रमेश चंद सैनी शिवराम सैनी सुरेश चंद्र सुंदर हेतराम भूपेंद्र कुमार शंकर बृज बिहारी दुलीचंद सैनी मनोज सैनी लोकेश सैनी आदि मौजूद रहे।