मकराना पुलिस की एनडीपीएस मामले में कार्रवाई; लंबे समय से फरार पिता-पुत्री गिरफ्तार, नशा तस्करी पर शिकंजा

Mar 3, 2026 - 10:29
 0
मकराना पुलिस की एनडीपीएस मामले में कार्रवाई; लंबे समय से फरार पिता-पुत्री गिरफ्तार, नशा तस्करी पर शिकंजा

मकराना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई बीते 26 फरवरी को शहर की सांसी बस्ती में की गई एक दबिश से जुड़ी है। उस दौरान पुलिस ने एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। मौके से लाखों रुपये की नकदी भी जब्त की गई थी। इस कार्रवाई के बाद से ही मामले से जुड़े अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
आरपीएस प्रशिक्षु और थानाधिकारी गरिमा चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वांछित आरोपी गोपाल पुत्र मांगीलाल सांसी और उसकी पुत्री आशा पुत्री गोपाल सांसी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का मानना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नशा तस्करी के नेटवर्क पर लगाम कसने में मदद मिलेगी। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच में जुटी है।
थानाधिकारी गरिमा चौधरी ने बताया, "दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है