जीरे की फसल के बीच उगाया अफीम:पुलिस ने 740 पौधे जब्त किए, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
जोधपुर ग्रामीण की विशेष टीम ने अवैध अफीम खेती को लेकर कार्रवाई की है। टीम ने पुलिस थाना भोपालगढ हल्का क्षेत्र में एक खेत में जीरे की फसल की आड़ में उगाये गये अवैध अफीम के कुल 740 पौधे जब्त किए।
ग्रामीण SP नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई सरहद ग्राम बन्दड़ा में की गई।
यहां ट्यूबवेल पर बने पॉन्ड के पास जीरे की फसल के बीच में कुल 740 अवैध अफीम के पौधें उगाये हुए मिले, जिसपर पुलिस टीम द्वारा अवैध अफीम के पौधे जब्त कर आरोपी घेवरराम पुत्र लूम्बाराम, नाथूराम पुत्र लूम्बाराम व रेंवंतराम पुत्र लूम्बाराम जाट निवासी बन्दड़ा, पुलिस थाना भोपालगढ के खिलाफ मामला दर्ज किया।