भव्य कलश यात्रा के साथ विराट शिलान्यास महोत्सव का शुभारंभ होगा
गुरला (बद्री लाल माली) वल्लभ कंचन बालाजी धाम ओवन में आयोजित विराट शिलान्यास महोत्सव का आज भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ प्रातः 8 बजे से होगी, जिसमें क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं युवा उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
कलश यात्रा प्रातः निर्धारित समय पर श्री देव दरबार, डूंगरी ओवन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए धाम परिसर तक पहुंचेंगी। यात्रा के दौरान भक्तजन भक्ति गीतों, जयकारों एवं ढोल-नगाड़ों के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे,एवं जगह जगह पर मार्ग में पुष्प वर्षा एवं जलपान की व्यवस्था भक्तों द्वारा होगी
महिलाएं सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती हुई दिखेगी, वहीं युवाओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन किया जायेगा।
इस पावन अवसर पर संत-महात्माओं एवं गणमान्य अतिथियों का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। विधि-विधान से पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास महोत्सव की शुरुआत की गई।
आयोजक समिति के संस्थापक कृष्णतनय जी महाराज के अनुसार, आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक,जैसे श्रीराम कथा,पंच कुंडीय श्रीराम मारुति महायज्ञ एवं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें।


