महुवा में परशुराम जयंती पर धूमधाम से निकाली जाएगी शोभायात्रा; ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान

Apr 21, 2026 - 19:11
 0
महुवा में परशुराम जयंती पर धूमधाम से निकाली जाएगी शोभायात्रा; ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा महुवा उपखंड मुख्यालय के तहसील रोड बदेही जी के मंदिर के समीप स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पर बुधवार को भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें दर्जनो और जीवंत झांकियां के साथ बैंड बाजा कलश यात्रा निकाली जाएगी

गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर महुवा में भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा आज 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 8:00 बजे ब्राह्मण धर्मशाला बदेही जी के मंदिर के पास महुवा से कलश यात्रा बैंड बाजा व दर्जनो  जीवंत झांकियां के साथ प्रारंभ होकर तहसील रोड, हिंडौन रोड, थाने के सामने, बोहरा धर्मशाला, सब्जी मंडी, गणेश चौक, सर्राफा बाजार, झंडे के नीचे ,जैन मंदिर, गोपीनाथ जी का मंदिर, होते हुए श्री कृष्ण गोपाल गौशाला पुरानी तहसील के समीप स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेगी जहां ब्राह्मण समाज की कक्षा 10 व12 वी कक्षा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिस मैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा वहीं दोपहर 1:00 बजे भोजन प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

भगवान परशुराम जयंती के समारोह के बुधवार को सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को ब्राह्मण समाज महुवा  के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में तैयारी को लेकर  मीटिंग आयोजित की गई जिसमें  राजेंद्र मिश्रा, कैप्टन श्याम बिहारी शर्मा, राधेश्याम करौली वाले ,महेश  शर्मा, पंडित राधा कृष्ण भारद्वाज, गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, पं राधामोहन हुडला, , कन्हैया शर्मा, योगेश अवस्थी, हंडिया सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण शर्मा , भगवान सहाय तिवारी , राजेश जैमिनी, प्रिंसिपल चन्द्र कान्त शर्मा, जगदीश शर्मा,दीनदयाल शर्मा पाली,प्रियांशु झाडोलिया, लक्षी राम शर्मा, बनवारी शुक्ला, गिर्राज रसीदपुर, भूपेंद्र शर्मा, चंद्रकांत उपाध्यक्ष, संतोष मनोज डंडा वाले, महेंद्र पान वाले,  गोलू शर्मा सहित सैकड़ो ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिको मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................