शैक्षणिक सुधारों के लिए शिक्षाधिकारी स्वप्रेरणा से कार्ययोजना बनाकर मूर्तरूप दें- जिला कलक्टर

Apr 21, 2026 - 19:45
 0
शैक्षणिक सुधारों के लिए शिक्षाधिकारी स्वप्रेरणा से कार्ययोजना बनाकर मूर्तरूप दें- जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि जिले में शैक्षणिक सुधारों के लिए शिक्षा अधिकारी स्वप्रेरणा से ब्लॉकवार कार्ययोजना बनाकर समन्वय से कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं से विद्यार्थियों को लाभान्वित करंे।  
जिला कलक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की जिला निष्पादन समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में स्कूली स्तर पर शैक्षणिक सुधारों में नवाचार अपनाकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्यार्थियों को लाभान्वित करें।
उन्होंने कहा कि शाला दर्पण पोर्टल पर आवंटित लक्ष्यों की निरन्तर मॉनिटरिंग कर जिले को अग्रणी पंक्ति में रखने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक एवं मात्रात्मक सुधार लाने के लिए टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने सभी विद्यालयों में मिड-डे-मिल योजना की सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति डिजिटल रूप से करते हुए शालादर्पण पर नियमित अपलोड करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिड-डे-मिल एवं बाल-गोपाल दुग्ध योजना की गुणवत्ता की पालना सुनिश्चित की जाये। 
प्रवेशोत्सव में कोई बच्चा नहीं छूटे-
जिला कलक्टर ने प्रवेशोत्सव की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे इसी सोच के साथ घर-घर दस्तक देकर बच्चों को प्रवेश दिलाऐं। डिजिटल प्रवेशोत्सव की प्रक्रिया को भी पूरा करते हुए ड्रोप आउट बच्चों को भी चिन्हित कर नजदीकी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षा 1 में 1767, कक्षा 6 में 93, कक्षा 9 में 161 एवं कक्षा 11 में 55 नामांकन को कम मानते हुए बोर्ड परीक्षाओं में डिजिटल मार्कशीट का इन्टरनेट से मिलान कर अस्थाई प्रवेश देने एवं टीसी जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए निरंन्तर प्रयास किए जाये, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषयों में ग्रामीण क्षेत्रों के कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित कर भय दूर करें। निर्माण कार्यों की समीक्षा करने हुए उन्होंने प्रगतिरत 12 कार्यों को गुणवत्ता से समय पर पूरे कराने, सभी विद्यालयों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था करने, जर्जर 21 बालक एवं 24 बालिका शौचालयों के मरम्मत के प्रस्ताव जिला परिषद को भिजवाने की बात कही। 
अग्रणी का होगा सम्मान पिछडने पर नोटिस-
जिला कलक्टर ने प्रतिमाह समीक्षा कर शिक्षा के सभी मापदण्डों में अग्रणी रहने वाले प्रधानाचार्य, पीईओ, सीबीईओ का सम्मान करने तथा पिछडने वाले अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए गार्गी योजना, कस्तूरबा गांधी प्रोत्साहन योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, सामान्य सवर्ग प्रोत्साहन, पदमाक्षी पुरूस्कार, साईकिल योजना, मुख्यमंत्री आपकी बेटी योजना एवं आरटीई योजना से सभी पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत सभी बिन्दुओं में अग्रणी रहने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों की एप के माध्यम से उपस्थिति करने, विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार अपनाकर सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारी नियमित निरीक्षण के समय विद्यालयों की समस्या को देखकर हल करें, जनसामुदायिकता बढाने के लिए स्थानीय जागरूक नागरिकों को विद्यालयों में सहयोग के लिए प्रेरित करें। 
नवाचार से बालिकाओं को मिलेगा लाभ- 
जिला कलक्टर ने जिले में बालिका शिक्षा में नवाचार के रूप में महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से प्रथम चरण में बयाना, नदबई एवं भुसावर में आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने, अग्रेजी विषय के अध्यापकों के लिए मास्टर टंेªनर्स के माध्यम से दक्षता प्रशिक्षण दिलाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले की शिक्षित बालिकाएं जिन्होंने पिछले 5 वर्षाें में किसी कारणवश आगे की पढाई जारी नहीं रखी है ऐसी ड्राप आउट बालिकाओं का ग्राम पंचायतवार सर्वे कर डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा ऐसी सभी बालिकाओं को रोजगार से जोडते हुए प्रशिक्षण दिलाया जायेगा जिससे वे स्वरोजगार के द्वारा आत्मनिर्भर बन कर समाज को दिशा दे सकें। 
अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक योजना लक्ष्यों के अनुरूप बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर प्रवेशोत्सव में क्षेत्र के सभी बच्चों को प्रवेश दिलाऐं।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की पीपीटी के द्वारा जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं जिला समन्यवयक समसा सुरेन्द्र गोपालिया ने प्रवेशोत्सव, परीक्षा परिणाम एवं विभागीय योजनाओं के बारे में सभी शिक्षा अधिकारियों को मापण्ड अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समसा के अभियंता एवं संबन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................