भरतपुर नगर निगम की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रेल को, सभी 200 केंद्रों पर देखी जा सकेगी नामावली

Apr 21, 2026 - 19:46
 0
भरतपुर नगर निगम की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रेल को, सभी 200 केंद्रों पर देखी जा सकेगी नामावली

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम भरतपुर की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन संबंधी प्राप्त दावे, आपत्तियों एवं आवेदनों का निस्तारण पूर्ण कर लिया गया है। इसके उपरांत 22 अप्रैल बुधवार को नगर निगम क्षेत्र भरतपुर की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी राहुल सैनी ने बताया कि निर्वाचक नामावली की प्रतियां नगर निगम क्षेत्र के समस्त 200 मतदान केंद्रों पर आमजन के अवलोकन हेतु प्रातः 9  बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी ताकि मतदाता अपने नाम एवं विवरण का सत्यापन कर सकें।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त नामावली की एक-एक प्रति निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) भरतपुर कार्यालय, नगर निगम भरतपुर कार्यालय तथा राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण अवश्य जांच लें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................