14 जुलाई को खैरथल जिले की 8 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक "ग्रामीण सेवा शिविर-2026" का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व विभाग सहित कुल 22 विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
14 जुलाई को उपखंड किशनगढ़बास की ग्राम पंचायत मीरका, झिरंडिया स्थित अटल सेवा केन्द्र, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत जटियाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत फुल्लावास, चावंडी कलां स्थित अटल सेवा केंद्र, उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत सारेकलां स्थित अटल सेवा केन्द्र, तथा उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत सोरखा कलां एवं बीजावाड़ चौहान स्थित अटल सेवा केन्द्रों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान, राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


