राज नेता सम्मेलन में आबूरोड में नेताओं की रही भागीदारी देश विदेश से पहुँचे जन प्रतिनिधि
पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी एवं रिटायर्ड तहसीलदार मंगलचंद सैनी भी रहे मौजूद
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) राजनीति में नैतिकता और आध्यात्मिकता एक स्वर्णिम युग की ओर विषय पर आबू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आनन्द सरोवर में आयोजित समारोह में प्रदेश, देश व नेपाल के अनेक राजनेताओं ने शिरकत की ।12 सितम्बर से 15 सितम्बर तक के कार्यक्रम में उदयपुर वाटी से पूर्व विधायक शुभ करण चौधरी व पूर्व तहसीलदार मंगलचन्द सैनी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए और अपने विचार व्यक्त किये ।
पूर्व तहसीलदार मंगलचन्द सैनी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी राज्यमंत्री ओटा राम देवासी सिरोही सांसद लुम्बा राम पिण्ड वाडा विधायक समा राम गरासिया म प्र के विधायक भैरों सिंह परिहार कांग्रेस की महिला अध्यक्ष अल्का लांबा केरल से विधायक चण्डी ओमान राज्य सभा सदस्य राजेंद्र गहलोत सहित अनेक नेता व विश्वविद्यालय की वरिष्ठ पदाधिकारी दादी व दीदीओं ने राजनीतिक विषय पर अपना विश्लेषण प्रस्तुत किया ।
उदयपुरवाटी क्षेत्र के जिपस अजय भालोठिया नरेन्द्र ब्यामल मनोज कुलहरि पूर्व पंचायत समिति सदस्य राकेश कसवा रामजी कटारिया राजकुमार व झुंझुनू केंद्र की साक्षी बहन का विशेष योगदान रहा ।संस्था द्वारा सभी को सौगात देकर सम्मानित किया गया ।पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के उद्बोधन का सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की ।


