कटीली तारबंदी में फंसी घायल नील गाय को जागरूक युवकों ने बचाया, वन विभाग ने किया त्वरित उपचार

Jun 6, 2026 - 19:15
 0
कटीली तारबंदी में फंसी घायल नील गाय को  जागरूक युवकों ने बचाया, वन विभाग ने किया त्वरित उपचार

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम लिली में खेतों की सुरक्षा के लिए लगाई गई कंटीली तारबंदी एक बार फिर वन्यजीव के लिए जानलेवा साबित हुई। खेत में लगी कंटीली तारों में फंसने से एक नील गाय बुरी तरह लहूलुहान होकर घायल हो गई। तारों में फंसी असहाय अवस्था में कुत्तों ने भी उस पर हमला कर उसे और घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी शिवम् शर्मा व आयुषी शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों युवाओं ने सूझबूझ दिखाते हुए घायल नील गाय को कुत्तों से बचाया और प्राथमिक मदद दी। इसके साथ ही उन्होंने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी।
सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल नील गाय का रेस्क्यू किया। पशु चिकित्सकों ने मौके पर ही नील गाय का प्राथमिक उपचार किया। वन विभाग के अनुसार, नील गाय के शरीर पर गहरे घाव थे, लेकिन समय पर इलाज मिलने से अब उसकी हालत स्थिर है। उसे निगरानी में रखा गया है।
स्थानीय लोगों ने शिवम् और आयुषी की तत्परता और मानवता की सराहना की है। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के लिए भी आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................