चोरी के मामले में ग्रामीणों के द्वारा गठित 51सदस्य कमेटी की बैठक का आयोजन किया

Jun 29, 2025 - 13:03
Jun 29, 2025 - 14:00
 0
चोरी के मामले में ग्रामीणों के द्वारा गठित 51सदस्य कमेटी की बैठक का आयोजन किया

थानागाजी/ किशोरी (रितीक शर्मा)   कस्बे के समीपवर्ती ग्राम पंचायत अजबगढ़ के अधीनस्थ गाँव गुवाड़ा राड़ी, गुवाड़ा बिरकड़ी में 16 जून को 5 घरों में हुई चोरी के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते रविवार को अजबगढ़ के समीपवर्ती गांव गुगली का गुवाड़ा स्थित सांवल दास के जोहड़ पर ग्रामीणों के द्वारा गठित 51सदस्य कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। कमेटी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 2 जुलाई को 15-15 सदस्यों की  कमेटी के द्वारा एसडीएम कार्यालय थानागाजी पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपना एवं एसपी ऑफिस अलवर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपना तय किया गया। उल्लेखनीय है कि चोर गाँव गुवाड़ा राड़ी एवं गुवाड़ा बिरकडी में 5 घरों से  16 जून को करीब 2.65 लाख रूपये नगद एवं करीब 42 लाख रूपये की नगदी चुराकर ले गए थे। जिसके बाद आक्रोशित सैकड़ो ग्रामीणों ने  अजबगढ़ पुलिस चौकी के बाहर पहुंचकर धरना दिया था। धरना 2 घंटे चला था जिसमें थानागाजी विधायक कान्ति प्रसाद मीना भी शामिल हुए थे। इसके 6 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद अजबगढ़ सहित आसपास के गांव -गुवाड़ों के सैकड़ो लोगों ने अजबगढ़ पुलिस चौकी के बाहर धरना दिया था। धरना देर शाम तक चला था जिसमें थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीना,उप जिला प्रमुख ललिता देवी, कई ग्राम पंचायत के सरपंचों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया था। ग्रामीणों ने पुलिस- प्रशासन को अपनी ओर से 10 दिन का समय देते हुए चोरी के आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से मिलने की बात कही थी। बैठक के दौरान कैलाश सोती,बाबूलाल मीणा,अजबगढ़ सरपंच उगन्ती देवी, पूर्व सरपंच हरिश्चंद्र मीणा,जगदीश  पटेल,गिर्राज कालोत,छोटेलाल सैनी, आशीष जानावत, मुकेश मुहाना, राकेश मीणा, फूलचंद शर्मा, मदन  करोड़ा, जय किशन मीणा सियाराम जी मीणा कानाराम मीणा,सुरेश,सत्य नारायण मीणा,गोपाल शर्मा,भूतपूर्व सरपंच गोविंद राम मीणा,श्यामलाल मीणा, धोला राम मीणा,हनुमान मीणा,संजय सैनी,दिनेश व्यास,टीपू मीणा,जगदीश मीणा,कुलदीप सौगुण,कैलाश मीणा, प्रदीप मीणा आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................