अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला भीलवाड़ा द्वारा 'एक शिक्षक–एक वृक्ष' अभियान का शुभारंभ

Jul 11, 2026 - 19:58
 0
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला भीलवाड़ा द्वारा 'एक शिक्षक–एक वृक्ष' अभियान का शुभारंभ

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)  पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला भीलवाड़ा द्वारा "एक शिक्षक–एक वृक्ष" अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ चित्तौड़ प्रांत सह संगठन मंत्री  कैलाश चन्द्र सुथार एवं अखिल भारतीय सचिव श्रीमती सुषमा विश्नोई के करकमलों द्वारा 51 पौधे रोपित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र बड़वा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक शिक्षक को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

जिला मंत्री  ईश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि महासंघ द्वारा चलाया जा रहा "एक शिक्षक–एक वृक्ष" अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के माध्यम से जिले के सभी शिक्षकों को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम में सुशीला जाट, बनवारी काबरा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  सतीश झंवर, सत्यनारायण मंत्री, एपीसी  पंकज जैन सहित अनेक शिक्षा अधिकारी, शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का दायित्व निभाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है