सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: अलवर केंद्रीय कारागृह की दीवार पर तारों से लटकी मिली थैली, 5 कीपैड मोबाइल और बीड़ी-तंबाकू बरामद; एफआईआर दर्ज

Jul 22, 2026 - 15:27
Jul 22, 2026 - 19:51
 0
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: अलवर केंद्रीय कारागृह की दीवार पर तारों से लटकी मिली थैली, 5 कीपैड मोबाइल और बीड़ी-तंबाकू बरामद; एफआईआर दर्ज

अलवर के केंद्रीय कारागृह में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान बड़ी लापरवाही उजागर हुई। जेल की बाहरी दीवार (मैनवॉल) के ऊपर बिजली के तारों के बीच एक सफेद थैली लटकी मिली। तलाशी लेने पर उसमें 5 कीपैड मोबाइल, 14 कुबेर तंबाकू के पाउच, 14 बीड़ी के बंडल और पांच डेटा केबल बरामद हुईं। मामले में जेल प्रशासन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर एफआईआर दर्ज करवाई है। जेल प्रशासन के अनुसार- हल्का नंबर-2 के इंचार्ज मुख्य प्रहरी अमरचंद शर्मा मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उत्तर दिशा की मैनवॉल के ऊपर बिजली के तारों में एक सफेद थैली लटकी दिखाई दी।

 सूचना मिलने पर कारापाल पवन और प्रहरी सुरेश सामोता मौके पर पहुंचे। सीढ़ी की मदद से थैली को नीचे उतारकर जांच की गई। बंदियों तक पहुंचाने के लिए बाहर से फेंकी थैली जेल प्रहरियों ने थैली खोली तो उसमें पांच बिना सिम वाले कीपैड मोबाइल फोन, पांच डेटा केबल, 14 कुबेर तंबाकू पाउच और 14 बीड़ी के बंडल मिले। जेल प्रशासन ने सभी सामान जब्त कर सीलबंद किया और कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। आशंका है कि यह सामग्री जेल में बंदियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाहर से फेंकी गई थी, लेकिन वह बिजली के तारों में फंस गई। पुलिस ने कारागार (संशोधन) अधिनियम-2015 की धारा 42 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित सामग्री किसने फेंकी और इसे किस बंदी तक पहुंचाया जाना था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................