मनीष जैन बने लक्ष्मणगढ़ वस्त्र व्यापार समिति के निर्विरोध अध्यक्ष, नियमावली में हुआ संशोधन

Aug 9, 2026 - 19:38
 0
मनीष जैन बने लक्ष्मणगढ़ वस्त्र व्यापार समिति के निर्विरोध अध्यक्ष, नियमावली में हुआ संशोधन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) वस्त्र व्यापार समिति, लक्ष्मणगढ़ (अलवर) की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ-साथ सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की नियमावली में भी संशोधन किया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी वस्त्र व्यापार सदस्यों ने मनीष जैन को निर्विरोध समिति का नया अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मनीष जैन ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए समिति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का संकल्प लिया।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष: नवीन खारवाल, मंत्री: महेश चंद साहू, त्रिलोक झालानी एवं राशिद खान,  अर्थ मंत्री: भानू गुप्ता को चुना गया है

समिति के कुशल संचालन और सही दिशा-निर्देशन के लिए वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक एवं मार्गदर्शन मंडल का कार्यभार सौंपा गया। इसमें रामचरण साहू (उर्फ चन्नू), ओमप्रकाश खारवाल, पूरणमल अग्रवाल, हुकमचंद जैन तथा कैलाश चंद्र को शामिल किया गया है।

बैठक के अंत में आम सहमति से संघ की नियमावली में आवश्यक संशोधन पारित किए गए। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सभी व्यापारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है