कठूमर पंचायत समिति में समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति और मॉडल पंचायत निर्माण पर हुआ मंथन

Jul 22, 2026 - 15:27
Jul 22, 2026 - 19:34
 0
कठूमर पंचायत समिति में समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति और मॉडल पंचायत निर्माण पर हुआ मंथन

कठूमर/ दिनेश लेखी।
पंचायत समिति कठूमर के सभागार में बुधवार को विकास अधिकारी हरिओम मीणा की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ सहायकों, तकनीकी सहायकों एवं कार्यालय स्टाफ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विकास अधिकारी हरिओम मीणा ने कहा कि पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों में आने वाले आमजन के साथ संवेदनशील, सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ सहायकों एवं तकनीकी सहायकों को अधिकतम समय मैदानी क्षेत्र में बिताने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्मिकों को अपने कार्यक्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि की अद्यतन जानकारी रखने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
बैठक में ग्राम पंचायतों को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा 'मिशन हरियालो' के तहत व्यापक पौधारोपण अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व योजना, अटल ज्ञान केंद्र सहित अन्य प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। ई-फाइलिंग प्रणाली एवं मूवमेंट रजिस्टर के नियमित संधारण पर भी विशेष जोर दिया गया।
विकास अधिकारी ने बैठक में चेतावनी दी कि प्रशासनिक कार्यों एवं सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना, पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैदानी सक्रियता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर ही कठूमर ब्लॉक को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................