बीडीके अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक नर्सिंग विद्यार्थियों ने निकाली 'अंगदान-महादान' जागरूकता रैली

Jul 22, 2026 - 15:27
Jul 22, 2026 - 19:58
 0
बीडीके अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक नर्सिंग विद्यार्थियों ने निकाली 'अंगदान-महादान' जागरूकता रैली

झुंझुनू (अरुण मूंड)
अंगदान-महादान के कार्यक्रम के तहत जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक  राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, झुंझुनूं के विद्यार्थियों की  ओर से शहर में 'अंगदान-महादान' जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।
 इस रैली मे आमजन को अंगदान के प्रति जागरूक करना और समाज में जीवन बचाने का अहम संदेश दिया गया। नर्सिंग विद्यार्थियों ने नारा लेखन किया एवं तख्तियों पर लिखे नारों को आमजन को जागरुक किया गया है। ओपीडी में आए रोगी यों को भी अंगदान-महादान की मूहिम से जुड़ने हेतू प्रेरित किया गया है।
जागरूकता रैली को बीडीके अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं अतिरिक्त अधीक्षक  डॉ. जितेंद्र भाम्बू  ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नर्सिंग विद्यार्थियों को नर्सिंग महाविद्यालय को संबोधित किया गया ।
  रैली बीडीके अस्पताल परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक तथा कलेक्ट्रेट से  रोड नंबर 1 से होते हुए पुनः बीडीके अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली को संबोधित करते हुए पीएमओ डाॅ जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि  अंगदान-महादान की मुहिम में युवाओं ,आमजन के द्वारा सक्रिय भागीदारी निभाकर जुड़ना अत्यंत ही अनुकरणीय एवं सराहनीय कदम है। जिलेभर के आमजन की जागरूकता का परिचायक है। अंगदान की मुहिम से अनेकों आमजन को जीवनदान मिला है।

रैली के दौरान शहरवासियों को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि 'अंगदान ही महादान है', क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति अपने अंगों का दान करके 8 जरूरतमंद लोगों का जीवन बचा सकता है।
 जन-जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर आरएमओ डाॅ सिद्धार्थ शर्मा , अंगदान नोडल अधिकारी एवं सहायक आचार्य सर्जरी डा अभय सिंह , जीकाॅन नोडल अधिकारी श्रीमती अंजना चौधरी,नर्सिंग अधीक्षक प्यारेलाल,  मंजू कटारिया,  सरिता सैनी, पूनम भास्कर, पूनम डांगी उपस्थित  रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................