लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का तूफानी जनसंपर्क: विधायक मांगेलाल मीणा ने किया वार्डों का दौरा; वार्ड 8 में निर्दलीय प्रत्याशी का कार्यालय शुरू

Sep 7, 2026 - 21:24
 0
लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का तूफानी जनसंपर्क: विधायक मांगेलाल मीणा ने किया वार्डों का दौरा; वार्ड 8 में निर्दलीय प्रत्याशी का कार्यालय शुरू

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन

​नगर पालिका चुनाव को लेकर लक्ष्मणगढ़ कस्बे के विभिन्न वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मांगेलाल मीणा ने सोमवार को गली-मोहल्लों में सघन जनसंपर्क किया और जनसभाओं को संबोधित करते हुए मतदाताओं से सीधे संवाद किया।

मूलभूत सुविधाओं और विकास के नाम पर मांगी वोट

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक मांगेलाल मीणा ने कहा कि नगर पालिका का चुनाव केवल राजनीति का विषय नहीं, बल्कि वार्ड के सर्वांगीण विकास और आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़ा चुनाव है। उन्होंने सड़क, नाली, सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने का वादा करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

साफा पहनाकर विधायक का किया सम्मान

जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने विधायक मांगेलाल मीणा का साफा बंधन कर स्वागत किया और कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय समर्थक मौजूद रहे।

वार्ड नंबर 8 में निर्दलीय प्रत्याशी ने खोला चुनावी कार्यालय

दूसरी तरफ, नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय प्रत्याशी मधुबाला खारवाल ने विधि-विधान के साथ अपने चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों और बुजुर्गों का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी मीना गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी मधुबाला खारवाल के बीच मुकाबला काफी रोचक मोड़ पर पहुंच गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................