नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ में निर्दलीय बढा रहे है, भाजपा कांग्रेस की धड़कन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)नगर पालिका चुनाव-2026 की बिसात कस्बे में बिछ गई है। इसके साथ ही कस्बे का चुनावी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। गली-मोहल्ले, चाय की थड़ियों और चौराहों पर दिन से लेकर देर रात तक सिर्फ एक ही चर्चा है इस बार पार्षद कौन?
भाजपा-कांग्रेस की किलेबंदी, निर्दलीयों ने ठोकी ताल
भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता जहां वार्डो में संपर्क करने में जुटे है।वहीं निर्दलीय खेमे ने भी अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। कस्बे में हो रहे पहली बार नगर पालिका चुनाव में महिला अनारक्षित अध्यक्ष के दावेदारी के लोग सभी 25 वार्डों में 'जिताऊ चेहरों' की तलाश कर रहे हैं। जानकारों की मानें तो भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के लोग होने के बाद भी अधिकांश उम्मीदवारों ने टिकट से अपनी पार्षद की दावेदारी जताने से परहेज किया। इससे अधिकांश निर्दलीय ही जीत का परचम लहरायगे, निर्दलीय फैक्टर' बड़ी पार्टियों का गणित बिगाड़ सकता है।
भाजपा-कांग्रेस के सामने बोर्ड बनाने की चुनौती
एक और राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बना राम मीणा एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से कांग्रेस विधायक मांगेलाल मीणा नगरपालिका में अपना बोर्ड बनाने के लिए नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मतदाताओं से संपर्क करने में लगे हुए हैं। हालांकि, यदि बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार जीतकर आते हैं तो बोर्ड गठन के बाद राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। जानकारों की मानें तो अधिकांश निर्दलीय ही जीत का परचम लहरायगे, निर्दलीय फैक्टर' बड़ी पार्टियों का गणित बिगाड़ सकता है।
निर्दलीयों के मैदान में उतरने से चुनाव परिणाम और बोर्ड गठन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
25 वार्ड,125 दावेदार ,
लक्ष्मणगढ़ में में चुनावी रोमांच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक-एक वार्ड से 2से लेकर 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान के समर में कूद चुके हैं। उम्मीदवार निर्दलीय, बागी चुनावी मैदान मे महिला प्रत्याशी अधिक है।
हैं। यही उम्मीदवार नगर पालिका चुनाव में परिणाम और बोर्ड गठन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभागे।

