विधायक रमेश खींची का विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का 6 सितंबर को करेंगे दौरा
कठूमर (दिनेश लेखी)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के विधायक दौरा करेंगे। इसी के अनुसार विधायक खींची कठूमर विधानसभा क्षेत्र के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शनिवार को निम्न ग्राम पंचायतों के दौरा करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 6 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत समोची सुबह 10:00 बजे, दाँतिया सुबह 10:30 बजे, रामपुरा पाटन सुबह 11:00 बजे, खेड़ा कल्याणपुर सुबह 11:30 बजे, खौखर दोपहर 12:00 बजे, रोनीजाथान दोपहर 12:30 बजे, जहाडू दोपहर 01:00 बजे, भनोखर दोपहर 01:30 बजे, नागलरूपा दोपहर 02:00 बजे, सहाड़ी दोपहर 02:30 बजे, बहतुकला दोपहर 03:00 बजे, बसेठ शाम 04:00 बजे, खेड़ामैदा शाम 04:30 बजे अतिवृष्टि क्षेत्र का दौरा करेंगे। इनके साथ प्रशासनिक अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

