माँ शाकंभरी के शारदीय नवरात्रा 26 सितंबर से प्रारम्भ ,होंगे विभिन्न आयोजन

Sep 23, 2022 - 21:53
Sep 23, 2022 - 23:01
 0
माँ शाकंभरी के शारदीय नवरात्रा 26 सितंबर से प्रारम्भ ,होंगे विभिन्न आयोजन

उदयपुरवाटी ,सुमेर सिंह राव 


उदयपुरवाटी के निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल शाकंभरी सकराय धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ शाकमभरी के आश्विन नवरात्रा 26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 तक सकरायधाम  में माँ शकमभरी सेवा समिति, सकरायधाम के तत्वाधान में  धूमधाम से मनाया जायेगा।
इस नवरात्रा में समिति भक्तो के  द्वारा रोजाना मैया को गजरा, भंडारा भोग, फलों का भोग, फूलो का श्रृंगार, दुर्गा सप्तशती का पाठ, जीव - जंतुओ के लिए घास - केला इत्यादि वितरित किया जाएगा।
समिति की कोर टीम के संदीप रामुका  ने बताया की यह कार्यक्रम निरंतर 9 दिन तक चलता रहेगा और अष्टमी तिथि को मैया को सामूहिक कढ़ाई का भोग लगाया जाएगा, इसबार नवरात्रा में देश विदेश से बड़ी संख्या में भक्त मैया के दर्शन करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................