उदयपुर घटना के विरोध में सोडावास कस्बा शांतिपूर्ण रहा बंद: हत्यारों को फाँसी की सजा दिलाने मांग की

Jul 9, 2022 - 16:24
Jul 9, 2022 - 16:41
 0
उदयपुर घटना के विरोध में सोडावास कस्बा शांतिपूर्ण रहा बंद: हत्यारों को फाँसी की सजा दिलाने मांग की

सोडावास (अलवर, राजस्थान/ चरणसिंह चौधरी) सोडावास् कस्बे में व्यापार मंडल  सोडावास कार्यकारिणी आयोजित बैठक के बाद उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में सोडावास् कस्बा शनिवार को पूर्ण  रूप से शांति से बंद रहा । कस्बे में चाय की दुकान तक नही खुली। इस दौरान व्यापार मंडल  सोडावास व ग्राम पंचायत सोडावास एवं सर्व समाज ने कन्हैया लाल की हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की ।  व्यापार मंडल  व  ग्राम पंचायत सोडावास के बैनर तले मेडिकल स्टोर की दुकानों को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें रूप से बंद रही । बंद का सभी व्यापारियों संगठनों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर समर्थन दिया ।  व्यापार मंडल के तत्वाधान में एसडीएम मुंडावर पंकज बडगूजर की अनुपस्थिति में एवं थाना प्रभारी संजय शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।  
उदयपुर में व्यापारी कन्हैया लाल की हत्या और राज्य सरकार द्वारा आम आदमी की सुरक्षा मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सोडावास बंद का आह्वान किया गया था , जिसमें सभी जुड़ते गए कस्बे के मुख्य बाजार से लेकर अजरका रोड , मुंडावर रोड अलवर रोड,  पुलिस चौकी रोड,  बैंक गली की समस्त दुकाने स्वेच्छिक बंद रही ।  सभी की एक आवाज कि हत्यारों को फांसी से भी कड़ी सजा दो । इसके बाद दोपहर 11 बजे व्यापार मंडल व ग्राम पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर को ज्ञापन दिया गया ।  व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी व ग्राम पंचायत सरपंच सीमा सरजीत चौधरी ने मुख्यमंत्री से हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए व्यापारी और आम जनता की सुरक्षा की मांग की ।
थाना प्रभारी संजय शर्मा ने व्यवस्था संभाल रखी थी । ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष व्यापार मंडल बाबूलाल चौधरी , सोडावास सरपंच सीमा सरजीत चौधरी,  प्रधान पति महेश गुप्ता,  हनुमान प्रजापत,  सुभाष भारत गुप्ता,  लीलू तिवारी, हनुमान गुजर मांची,  विनोद सेन , रामचंद्र  चौधरी पँच,  शेर सिंह सरपंच , राजू गहलोत सैनी,  बृजमोहन शर्मा  चिरुनी,  राजेंद्र पंच,  सतवीर पंच , अनिल शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, घनश्याम बोहरा, बिल्लु दया बोहरा, दुलीचंद एस बी आई, राकेश लक्ष्मण कोक, बिजेंद्र पँच, देवेंद्र मनोज चौधरी सहित  लोग मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है