हंस कीर्ति आश्रम में गुरु पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के बस स्टैंड के समीप स्थित मानव उत्थान सेवा समिति के हंस कीर्ति आश्रम में गुरु पूजा का पावन पर्व बड़े हर्ष उल्लास से बनाया गया इस अवसर पर दिल्ली से पधारे हुए महात्मा श्री कैवल्या नंद जी ने पूजा के महत्व को समझाया उन्होंने कहा कि सत्य तो केवल परमात्मा का नाम है जो भी व्यक्ति इस संसार में आया है एक न एक दिन उसे जाना ही पड़ेगा हम सबको उस शक्ति की आवश्यकता है जो अविनाशी है अजर है अमर है तो इसके लिए अध्यात्म ज्ञान की शक्ति को जाने और अपनी आत्मा का उत्थान करें यही मानव जीवन का सार है और यही गुरु पूजा का हमारा उद्देश्य है उन्होंने आगे बताया कि हनुमान जी ने उस प्रभु के पावन नाम का निरंतर स्वास के माध्यम से ध्यान और सुमिरन किया था सर्वशक्तिमान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम को भी उन्होंने अपने बस में कर लिया था इसलिए हम भी उस ज्ञान को उस आत्मज्ञान को अपने हृदय के अंदर जाने और उसका सुमिरन करें इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सत्संग का लाभ उठाया राजगढ़ तहसील से पधारे हुए सैकड़ो व्यक्तियों ने गुरु पूजा के पर्व पर पूजा की। इस अवसर पर राजगढ़ तहसील से रमेश चंद्र डेरा कालूराम जामडोली राम खिलाड़ी, भर्तहरी सैनी, लोकेश ओम प्रकाश दुलीचंद रमेश चंद सज्जन सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।