विधि भवन में यूपी के प्रवासी विधायक शशांक वर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुए कार्यक्रम

Aug 24, 2023 - 19:08
 0
विधि भवन में यूपी के प्रवासी विधायक शशांक वर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुए कार्यक्रम

सादडी,पाली (बरकत खां)

सादडी  :- भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हीरसिंह राजपुरोहित के विधि भवन में भाजपा की केंद्रीय विधायक प्रवास योजना के तहत यूपी के प्रवासी विधायक शशांक वर्मा और बाली विधानसभा प्रभारी आवड़ दान चारण की गरिमामई उपस्थिति में चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग पर जश्न मनाया गया और भाजपाई छाते का विमोचन समारोह आयोजित हुआ।इससे पहले भाजपा नेता राजपुरोहित के साथ में कई कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने विधायक शशांक वर्मा और विस प्रभारी आवड़दान चारण का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया है।इस अवसर पर विधायक वर्मा ने आगामी विस चुनाव में पार्टी जीत के लिए सभी बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आव्हान किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्रीय विधायक प्रवास योजना के अंतर्गत उत्तरप्रदेश की निघासन विधानसभा के विधायक शशांक वर्मा पिछले दिनों से बाली विधानसभा के प्रवास पर है। भौगोलिक एवं आंतरिक व्यवस्थाओं के लिए उनके सहयोग में विधानसभा प्रभारी भी है।भाजपा नेता हीरसिंह राजपुरोहित ने बताया की उत्तरप्रदेश की निघासन विधानसभा के विधायक शशांक वर्मा और विस प्रभारी आवड़ दान चारण का विधि भवन में मंगल आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर विधि भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारत के चंद्रयान मिशन में इसरो को ऐतिहासिक सफलता मिलने पर सबको मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया। भारत माता की जय वंदे मातरम् के गगनचुंबी जय घोष लगाए वही विधायक शशांक वर्मा के हाथो से भाजपाई छाते का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। विमोचन के बाद विधि भवन में भाजपा नेता राजपुरोहित ने विधायक एवं सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को भाजपा रंगीत छाते भेंट किए।इस अवसर पर जिला मंत्री दिलीप सोनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण लुणिया, किसान संघ से सुरेश राजपुरोहित, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष झालाराम देवासी, अमित माथुर, रामसिंह, अनिल बोहरा, पत्रकार दिनेश लुणिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारायण राईका, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक श्रीमाली, महामंत्री हेमंत लुणिया, प्रेमसिंह, सुरेन्द्रसिंह, नरसिंह, पृथ्वीसिंह, कानसिंह, विरदानसिंह, सुखदेव,नारायण सिंह, छत्तर सिंह, शंकर सिंह, अरविंदसिंह, दिलीप सैन, एड. प्रकाश मीणा, कमलेश सैन, अर्जून सोमपुरा, मुकेश बोराणा, बाबूलाल चौधरी, माहुल सुथार, वीरेंद्र चौधरी सहित अनेकों कार्यकर्ता प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................