आचार संहिता के बीच तखतगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 1 करोड़ से अधिक कैश जब्त, पूछताछ जारी

Aug 24, 2026 - 18:54
 0
आचार संहिता के बीच तखतगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 1 करोड़ से अधिक कैश जब्त, पूछताछ जारी

तखतगढ़ (पाली/ बरकत खान) आदर्श आचार संहिता लागू होते ही अलर्ट मोड पर आई पुलिस ने हाइवे 325 पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तखतगढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से 1 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नकदी (500-500 रुपये के नोटों के बंडल) और 1 किलोग्राम घी का पैकेट जब्त किया है। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक व उसमें सवार लोगों से गहन पूछताछ कर रही है।

  • साण्डेराव से जालौर की तरफ जा रही थी गाड़ी

जानकारी के अनुसार, तखतगढ़ थाना क्षेत्र के हाइवे 325 चौराहे पर देर शाम पुलिस टीम द्वारा वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान साण्डेराव की ओर से जालौर की तरफ जा रही एक संदिग्ध सफेद रंग की स्कॉर्पियो (नंबर RJ 39 UA 3106) को रुकवाकर चेकिंग की गई।

  • पिछली सीट पर मिले 500-500 के नोटों के बंडल

 एएसआई मकसूद खां और दलपत सिंह के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो की सघन तलाशी ली, तो गाड़ी की पिछली सीट पर 500 रुपये के नोटों के गड्डों के रूप में 1 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद हुआ। नकदी के साथ 1 किलो घी का पैकेट भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।

  • आयकर विभाग और चुनाव टीम को दी गई सूचना
  • आचार संहिता के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस ने आयकर विभाग (IT Department) और चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम को सूचित कर दिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों से राशि के वैध स्रोतों के बारे में दस्तावेज मांग रही है। यदि तय समय सीमा में वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जाते हैं, तो राशि को आयकर विभाग को सौंपकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................