शहीद यादराम की मूर्ति अनावरण शुक्रवार को , कई मंत्री विधायक लेंगे भाग।

Aug 31, 2023 - 22:11
Sep 1, 2023 - 07:31
 0
शहीद यादराम की मूर्ति अनावरण शुक्रवार को , कई मंत्री विधायक लेंगे भाग।

संवाददाता रितीक शर्मा राजगढ़ (अलवर)

थानागाजी/गोलाकाबास। थानागाजी के निकट ग्राम हींसला में आज दिनांक 1 सितम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे मूर्ति का अनावरण किया जायेगा जिसमे राजस्थान केबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ( उद्योग एवं देवस्थान विभाग ), विजय भैंसला ( अध्यक्ष वीर गुर्जर आरक्षण समिति ), विधायक काँती लाल मीणा  मूर्ति का अनावरण करेंगे 
 इस कार्यक्रम से पूर्व सुबहः 8 बजे हींसला से थानागाजी तक तिरंगा रैली निकली जाएगी l
अनावरण कार्यक्रम में  जयराम ठेकला , इंद्राज रावत द्वारा अपनी प्रस्तुति में देश भक्ति से लोगों में जोश भरेंगे l
इस कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना , इंद्राज गुर्जर (विधायक विराटनगर ) , संजय शर्मा ( विधायक अलवर शहर ) ,रामस्वरूप कसाना (पूर्व संसदीय सचिव ) , रोहिताश शर्मा  ( पूर्व यातायात मंत्री ) , उर्मिला योगी , नीलम गुर्जर , राजेश गुर्जर , रोहिताश घांघल   सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे l
कार्यक्रम स्थल घाटा नारायणपुर रोड पर श्री देवनारायण मंदिर के पास शहीद स्मारक पर होगा l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

पत्रकार रितीक शर्मा रितीक शर्मा पत्रकार (GXPRESS) गोलाकाबास, तह.राजगढ, जिला अलवर(301410) मो 7878481683 भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष, वंदे भारत टीवी न्यूज, aima media,