नासयराना निवासी आईटीबीपी जवान अजीत सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत: सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Feb 2, 2024 - 18:35
Feb 2, 2024 - 18:37
 0
नासयराना निवासी आईटीबीपी जवान अजीत सिंह  की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत:  सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बहरोड़ के गांव नासयराना के रहने वाले आईटीबीपी के जवान अजीत सिंह (28) का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से गुरुवार को निधन हो गया। जिनकी पार्थिव देह आज सुबह 9 बजे पैतृक गांव पहुंची। जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के अंतिम दर्शन करने और विदाई देने के लिए गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैनिक के पिता बाबूलाल हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।जवान अजीत सिंह दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई धर्मेन्द्र यादव सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। उसकी माता सुनीता देवी और पत्नी नीरज गृहिणी है। अजीत सिंह ने वर्ष जनवरी 2016 में आईटीबीपी को जॉइन किया था। वो आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल था।उसकी शादी 2019 में हुई थी। जिसके एक दो साल की बेटी हिमांशी है। वे बीटीसी कंपनी पंचकुला हरियाणा में तैनात था। बड़े भाई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि अजीत उससे करीब दो साल छोटा था। दोनों भाईयों का ससुराल एक ही जगह है। अजीत 16 जनवरी को ही 15 दिन की छुट्टी काटकर वापस बच्चों के साथ ड्यूटी पर लौटा था। अंतिम संस्कार के दौरान बस्तीराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।

  • अंकित यादव 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................