राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेने हेतु बाल वैज्ञानिक भीलवाड़ा रवाना

Nov 17, 2024 - 12:04
 0
राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में भाग लेने हेतु बाल वैज्ञानिक भीलवाड़ा रवाना

तख्तगढ (17 नवंबर)  राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद उदयपुर के दिशा-निर्देशों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु स्थानीय श्री अभय नोबल्स उमावि तख्तगढ के पांच बाल वैज्ञानिक मार्गदर्शक शिक्षक भावेश सुथार एवं भाविक चांदोरा के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माडल भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले विज्ञान मेले में भाग लेने हेतु रविवार को रवाना हुए।जो सोमवार 18.11.2024 से 20.11.24 तक विज्ञान प्रदर्शनी में अपने प्रादर्श प्रस्तुत करेंगे।
संस्था के प्रधानाचार्य शंभू सिंह बालोत ने बताया कि पाली जिले में प्रथम स्थान पर रहे छात्र कृष्ण सुथार गणितीय सोच सीनियर वर्ग, छात्रा चेतना माली ने लेंड स्लाइडिंग एवं बाढ़ डिटेक्शन यंत्र सीनियर वर्ग, दक्ष सोनी ने आर्मी केम्प की सुरक्षा जुनियर वर्ग, विपुल मीना  ने प्राकृतिक खेती जुनियर वर्ग व करूण सुथार दिव्यांग लोगों हेतु विशेष छड़ी की प्रस्तुति प्रदर्शनी में करेंगे। पाली जिले से सर्वाधिक पांच छात्र एक ही विद्यालय अभय स्कूल तख्तगढ से भाग ले रहे हैं। ज्ञातव्य रहे कि  पिछले आठ वर्षों से  लगातार स्थानीय विद्यालय के छात्र राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में अव्वल रहते आए हैं।

  • बरकत खान 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है