झोपड़ी में गैस सिलेंडर फटने से एक युवक की झुलस जाने से दर्दनाक मौत

Dec 9, 2024 - 13:15
 0
झोपड़ी में गैस सिलेंडर फटने से एक युवक की झुलस जाने से दर्दनाक मौत

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के नीमराना में उपखंड अधिकारी कार्यालय के पास बनी हुई झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे घुमंतू समुदाय के एक युवक की झुग्गी में चाय बनाते समय सिलेंडर फटने से  मौत हो गई। 
मृतक युवक जावेद पुत्र मोहम्मद शाह के बड़े भाई नसीम ने बताया कि वह उनकी माताजी को नीमराना के अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया हुआ था उनके साथ ही छोटे भाई जावेद की पत्नी एवं बच्चे गए हुए थे। घर पर अकेला जावेद था। उसने बताया कि मां को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर लाए तब झुग्गी में पहुंचे तो आग लग रही थी। उन्होंने भाई को देखा तो कहीं नहीं नजर आया लेकिन काफी ढूंढने के बाद आग में जलता हुआ मिला। घटना की सूचना आसपास के लोगों के द्वारा नीमराना पुलिस एवं दमकल को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं लेकिन फायर ब्रिगेड रास्ते के नहीं होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पाई।  लोगों एवं पुलिस के द्वारा जले हुए व्यक्ति को आग के अंदर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अधिक जल जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के परिवार में उनकी बीमार माता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। मृतक व्यक्ति जावेद पुत्र मोहम्मद शाह सांगानेर जयपुर के रहने वाले हैं जो यहां पर रहकर कबाड़े का काम कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मृतक व्यक्ति जावेद की मां ने बताया कि वह दिल की मरीज है। उसका इलाज चल रहा है। नीमराना पुलिस ने मृतक व्यक्ति का शव  पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया । पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है