लालसोट में तहसीलदार एवं वकीलों के झगड़ों ने पकड़ा तूल: लक्ष्मणगढ़ में तहसील अधिकारियों ने की कलम बंद हड़ताल
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) दौसा जिले के लालसोट में तहसीलदार अमितेश मीणा एवं वकीलों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। लालसोट तहसीलदार द्वारा पुलिस थाने में एक दर्जन वकीलों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होने के बाद वकीलों द्वारा वहां पेन डाउन हड़ताल कर जिलाधीश कार्यालय के सामने वकीलों ने विरोध व्यक्त किया। एवं लालसोट तहसीलदार के खिलाफ जिलाधीश एवं एसपी को ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन में तहसीलदार अमित मीणा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई । तहसीलदार लालसोट ने पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठकर वकीलों के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से काले कोट में गुंडो की संज्ञा देकर वकीलों की प्रतिष्ठा को धूमिल किया।
इधर बुधवार को लक्ष्मणगढ तहसील में तहसीलदार ममता कुमारी नायब तहसीलदार हरदयाल सिंह बड़ौदामेंव नायब तहसीलदार छोटेलाल मीणा द्वारा पेन डाउन हड़ताल तहसीलदार लालसोट के पक्ष में रखी गई।
पेन डाउन हड़ताल रखे जाने से लोगों के आवश्यक कार्य हस्ताक्षर नहीं होने से ठप पड़े रहे। दूर दराज से आने वाले लोगों को राजस्व कार्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार ममता कुमारी ने बताया कि राजस्थान सेवा परिषद द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पूर्व में ज्ञापन सौंप दिया गया है। जिसमें राजस्थान सेवा परिषद ने 21 अगस्त को मांगों को लेकर राज्य भर के समस्त सदस्यों द्वारा धरना प्रदर्शन का आवाहन किया गया था।


