श्री रावणा राजपूत चामुण्डा सेना ने शंकर सिंह राठौड़ (गाडरमाला) को संगठन के जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा पद पर मनोनीत किया
भीलवाड़ा : (राजकुमार गोयल) श्री रावणा राजपूत चामुण्डा सेना सेवा संस्थान राजसमन्द, राजस्थान शंकर सिंह राठौड़ (गाडरमाला) को संगठन के जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा पद पर मनोनीत किया है, इस पद पर कार्यकाल (2 वर्ष) अवधि के लिए रहेगा।
आप इस पद कि गरिमा व सम्मान बनाये रखते हुए, संघठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारीयों निर्वहन करते हुए संगठन के उज्जवल भविष्य में अपना पूर्ण योगदान देंगे। कार्यकाल के दौरान पद का व्यक्तिगत एंव राजनैतिक दुरूपयोग एंव किसी भी तौर पर संस्थान को नुकसान पहुँचाने की स्थिति में आपको तुरन्त पद मुक्त कर दिया जाएगा।
गांव के सत्यनारायण अग्रवाल (पत्रकार)ने बताया कि हमारे गांव के शंकर सिंह राठोड़ गाडरमाला को भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष, रावणा राजपूत सेवा संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिससे हमारे गांव में खुशी की लहर आई है ।विदित रहे कि शंकर सिंह पूर्व में समाज के मरमी माताजी का आम मेवाड़ का अध्यक्ष रहे है इन कि नियुक्ति से गांव में खुशी का माहौल है