पुलिस थाना तखतगढ़ की बडी कार्यवाही, अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरी का पर्दाफाश कर एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
तखतगढ़ (बरकत खान) जिला पुलिस अधीक्षक पाली आर्दश सिंधू आईपीएस ने बताया दिनांक 03 /08 /2025 की रात्रि में महावीर बस्ती तखतगढ़ में घर के सामने से दुपहिया वाहन चोरी होने की घटना व अन्य जिले में हो रही चोरियों की गंभीरता को देखते हुए ओर अज्ञात मुलजिमान की धड़पकड़ हेतु डीएसपी चैनसिंह महेचा बाली के मार्गदर्शन में जितेन्द्र सिंह आरपीएस पुलिस अधीक्षक सुमेरपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य तखतगढ़ नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया गया जिसमे
- 1 थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य तखतगढ़
2 हेड कांस्टेबल पदमाराम तखतगढ़
3 सांवलाराम सैन तखतगढ़
4 कमरुद्दीन खा तखतगढ़
5 श्रवण कुमार जाखड़ तखतगढ़
6 तेग बहादुर सिंह तखतगढ़
7 भजनलाल तखतगढ़ - अन्य सहयोगी टीम
1 अशोक सैन सउनि पुलिस थाना तखतगढ़
2 निकुसिह पुलिस थाना तखतगढ़
3 राजेन्द्र सिंह पुलिस थाना तखतगढ़
4 गोपाल सिंह पुलिस थाना तखतगढ़
5 शेलेन्द्र सिंह भाटी पाली
6 जोगेन्दर सिंह पाली
7 अमरेश पुरी पाली
8 रमेश कुमार पुलिस थाना सुमेरपुर
9 छोटूसिंह पुलिस थाना सुमेरपुर रहे
चोरी की घटना के प्रकरण मे धारा 303 -2 बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान हेड कांस्टेबल पदमाराम किया है
थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य के निर्देशन में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज के कैमरों को चैक किये गये व मुखवीर मामुर कर परम्परागत पुलिस के तरीका पूर्व चालानशुदा आरोपियों को चिन्हित कर व तकनीकी सहायता से दुपहिया वाहन चोरी की वारदात में वांछित मुलजिम को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के मुलजिम द्वारा दुपहिया वाहन चोरी की वारदात स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया मुलजिम से दुपहिया वाहन बरामद गया। मुलजिम से अन्य चोरियां खुलने की संभावना है ।
प्रवीण कुमार आचार्य थानाधिकारी तखतगढ़ ने बताया की- मुलजिम बहुत ही शातिर है जो अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरी करता है जो गुजरात में वाहन चोरी कर वाहन को राजस्थान में लाकर बैचता है व राजस्थान में वाहन चोरी कर वाहन को गुजरात में बैचता था । मुलजिम चोरी करने पहुंचे चोरी का वाहन उपयोग में लेता है व चोरी करने से पूर्व वाहन को घटनास्थल से दूर पार्क करता है व चोरी की घटना को अंजाम देकर वाहन को घटनास्थल से अपने ठिकाने पर रखकर दूसरे दिन पार्क किया हुआ वाहन वापस लेकर जाता है।