समझाइश कर जाम खुलवाया दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

Sep 12, 2025 - 13:17
 0
समझाइश कर जाम खुलवाया दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) टहला थाना क्षेत्र के तेजाला स्टैंड पर शुक्रवार की दोपहर डंपर और बाईक में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर में बाईक सवार दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर टहला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। वही दोनों बाईक सवार मृतकों की शिनाख्त ककराली-रामपुरा निवासी जगरूप पुत्र प्रभुदयाल गुर्जर व कमलेश पुत्र रामहेत गुर्जर के रूप में हुई है। वही पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में ले एम्बुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए टहला सीएचसी पहुंचाया। पुलिस डंपर की तलाश में जुट गई है।

 वही आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने भोपाला तिराहे पर जाम लगा दिया और डंपर को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। जिसकी सूचना पर टहला तहसीलदार प्रवीण चौधरी, राजगढ़ थाने के एसआई दौलतराम व टहला थाने की पुलिस सहित भाजपा नेता रोहिताश घांगल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों को समझाईश कर डंपर को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन देकर करीब 1 घण्टे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस सम्बंध में समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई मामला दर्ज नही करवाया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................