मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक बालकृष्ण गोयल ने गुरुवार को पीएमश्री विद्यालय महाराजसर, राजकीय बालिका गृह एवं अपना घर संस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
सँयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रातः 10 से 11 भरतपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सम्बंधित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विशेष पर्यवेक्षक बैठक के बाद विभिन्न संस्थाओं, आरबीएम अस्पताल, जेल का निरीक्षण करेंगे।

