फायरिंग करने के आरोप में दो ईनामी बदमाश पकड़े

Oct 28, 2025 - 14:20
 0
फायरिंग करने के आरोप में दो ईनामी बदमाश पकड़े

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फायरिंग करने वाले दो-दो हजार रुपये के दो ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश मीना ने बताया कि 03 जुलाई 2025 को परिवादी ने मामला दर्ज करवाया था की 01 जुलाई 2025 को भैरुघाटी में स्थित अपने निवास स्थान पर बाहर कमरे में सो रहा था। तभी रात्रि करीब 11 बजे गोली चलने की तेज आवाज होने से उसकी नींद खुल गई तो देखा की कमरे की खिड़की का कांच टूटा हुआ था। खिड़की के पास सब परिवार वालो ने देखा तो एक गोली खिड़की के पास गिरी हुई थी। इस पर प्रकरण दर्ज कर टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी व आसूचना संकलित कर घटना को अंजाम देने वाले दो-दो हजार रुपये के नांगल धर्मू निवासी लोकेश कुमार पुत्र पप्पूराम मीना व दयाराम पुत्र बाबूलाल जोगी को गिरफ्तार किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................